Rashmika Mandanna Animal First look Out: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर अनोखे अंदाज में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया था। मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम गीतांजलि है। एक्ट्रेस फिल्म के पोस्टर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले है। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। फिल्म के पोस्टर में रश्मिका रेड और व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मिनमल मेकअप के साथ मेसी हेयरस्टाइल रखा है। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में रश्मिका और रणबीर की शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
रश्मिका फर्स्ट लुक एनिमल
मेकर्स ने रश्मिका से पहले अनिल कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया था। फिल्म में अनिल बलबीर सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है। पहले एनिमल शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। ये फिल्म इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में है।
