बॉलीवुड

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की पहली फोटो आई सामने, जश्न में डूबा परिवार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 12:12 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति और राघव की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। शादी के लिए मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। कपल के ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है।

Image

Parineeti Chopra and Raghav Chadha (credit pic: instagram)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कपल 24 सितंबर को उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी करेगा। इस ग्रैंड वेडिंग में फिल्मी सितारों से लेकर कई बड़े राजनेता शामिल होंगे। कपल की शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। परिणीत के चूड़ा सेरेमनी (Choora Ceremony) की तस्वीर सामने आई है। शादी में शामिल गेस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है।

आज पंजाबी स्टाइल में परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई। राघव चड्ढा के अकंल और डिजाइनर पवन सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चूड़ा सेरेमनी की फोटो शेयर की है। कपल के वेडिंग कार्ड में लिखा था कि आज यानी 23 सितंबर को सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति की शादी में पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम है। चूड़ा और कलीरों को दोनों के प्यार और दोस्ती को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी

कपल की शादी में एक्ट्रेस भाग्यश्री भी पहुंची है। एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेन्यू से फोटो शेयर कर रही है। शादी में अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, करण जौहर, सानिया मिर्जा आएंगी। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई राजनेता शामिल होंगे।

परिणीति की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होगी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिणीति को उनकी शादी के लिए बधाई दी है। इस पोस्ट के बाद से फैंस अंदाजा लगा रहा है कि एक्ट्रेस इस शादी में शामिल नहीं होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article