Dhurandhar's Box Office: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी क रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। खास बात यह है कि ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ही कमाई कर रही है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 872 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। 'धुरंधर' साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए देखें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने किन-किन फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ नया मुकाम हासिल किया है। आइए देखें ये लिस्ट...
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 830.10 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 872 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की थी। 'धुरंधर' ने इस मूवी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' ने भारत में 627.02 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने तोड़ दिया है। 'छावा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपये था।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने भी रणबीर कपूर की 'एनिमल' के भारत में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है। भारत में 'एनिमल' का कलेक्शन 556.36 करोड़ रुपये रहा है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का घरेलू और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है। यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 872 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।