बॉलीवुड

Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर का गाना 'Na De Dil Pardesi Nu...' इस दिन होगा रिलीज, तारीख का हुआ खुलासा

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के गाने 'ना दे दिल परदेसी नू...' को मेकर्स अक्टूबर में ही रिलीज करने जा रहे हैं। फैन्स के बीच यह खबर बड़ी तेजी से फैल रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

Ranveer Singh's Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर बेस्ड मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। इस टीजर के सामने आते ही फैन्स 'धुरंधर' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हो उठे थे। फैन्स की लगातार बढ़ती बेताबी को देखते हुए अब निर्माताओं ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' के पहले गाने 'ना दे दिल परदेसी नू...' (Na De Dil Pardesi Nu) को लॉन्च करने की डेट फाइनल कर दी है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स अब किस दिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 'धुरंधर' के पहले गाने को लोगों के बीच पेश करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस मूवी का गाना जो 'जोगी' उर्फ 'ना दे दिल परदेसी नू' का एक वर्जन है, उसे मेकर्स 15 अक्टूबर को डिजिटल तौर पर रिलीज करेंगे। यह गाना मेकर्स इसलिए भी रिलीज कर रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान फिल्म को ओर बना रहे। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि यह मूवी तय समय यानी 5 दिसंबर के दिन रिलीज नहीं हो पाएगी। इस गाने के प्रोमो ने 'धुरंधर' की रिलीज को लेकर जो भी अफवाहें उड़ रही थीं उन सभी पर पूर्णविराम लगा दिया है। इस गाने के रिलीज होने का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। यह मूवी जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। बताते चलें इस मूवी को निर्माताओं ने 5 दिसंबर के दिन ही रिलीज करने का फैसला किया है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में अपनी राय हमें जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article