बॉलीवुड

'Dhurandhar' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई आउट, इस दिन कोहराम मचाएंगे रणवीर सिंह!

Dhurandhar Trailer Release on THIS Date: आदित्य धर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर' (Dhurandhar Trailer) के टीजर के बाद अब फैन्स को ट्रेलर लॉन्च का इंतजार है। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' का ट्रेलर 12 नवंबर के दिन रिलीज कर दिया जाएगा।

Image

Pic Credit: Grab From You Tube

Dhurandhar Trailer Release on THIS Date: साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टारर फिल्मों में से एक 'धुरंधर' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'धुरंधर' का टीजर कर फैन्स को बेताबी को 100 गुना बढ़ा दिया था। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को लॉन्च करने की डेट मेकर्स ने फाइनल कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar Trailer) के ट्रेलर को किस दिन लोगों के बीच पेश करेंगे।

इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर' का ट्रेलर

ऑलवेज बॉलीवुड ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का ट्रेलर 12 नवम्बर के दिन रिलीज किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मेकर्स 12 नवंबर फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को मुंबई के बीकेसी इलाके में स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स को ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस समय फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क फेज में है। इस मूवी के वीएफएस पर भी काम जोरों से चल रही है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट किया गया है।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर है, जिसे 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया है। अब यह देखना है कि क्या रणवीर सिंह की 'धुरंधर' रिलीज होते ही 'छावा' के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहती है या नहीं?

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article