Ranveer Singh Upcoming film: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि सभी लोग दंग रह गए। धुरंधर ने अबतक 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब सभी की नजरें रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म प्रलय पर टिकी हुई है। इस बीच रणवीर की आने वाली फिल्म प्रलय को लेकर हंसल मेहता ने अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर- ये भी पढ़ें-तीसरे शनिवार भी धुरंधर 2 का चला सिक्का, 17 वें दिन की मोटी कमाई

ranveer singh film pralay (img source-instagram)
इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अब एक नई और अलग तरह की फिल्म करने जा रहे हैं। वे हंसल मेहता फिल्म प्रलय में नजर आएंगे। प्रलय एक हाई-बजट जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है, जो पोस्ट-अपोकैलिप्टिक दुनिया में सेट है। फिल्म में रणवीर सिंह सर्वाइवल और एक्शन से भरपूर रोल निभाएंगे। हंसल मेहता ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को बताया कि रणवीर सिंह ने खुद जय मेहता से संपर्क किया था। जय मेहता काफी समय से इस कहानी पर काम कर रहे थे। जब रणवीर ने उनकी पिछले काम को देखा, तो उन्होंने जय को कॉन्टैक्ट किया और जय ने उन्हें फिल्म का आइडिया पिच किया।

ranveer singh film pralay (img source-instagram)
हंसल मेहता ने कही ये बात
रणवीर सिंह को आइडिया पसंद आने के बाद टीम ने इस प्रोजेक्ट पर पूरा जोर लगा दिया। फिल्म में एक जॉम्बी-संक्रमित दुनिया का निर्माण किया जा रहा है। हंसल मेहता ने साफ किया कि प्रलय किसी पुरानी फिल्म या किताब का एडाप्टेशन नहीं है। यह जय मेहता और विशाल कपूर द्वारा लिखी गई पूरी तरह मूल कहानी है। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह जय मेहता की पहली फीचर फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग मिड-2026 में शुरू होने वाली है। प्रलय के जरिए रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा में बड़े पैमाने पर जॉम्बी जॉनर में कदम रख रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा के लिए काफी बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
धुरंधर 2 ने मचाया धमाल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार करने की राह पर है। रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। तीसरे वीकेंड में फिर से रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
