बॉलीवुड

Ranveer Singh ने इस मांग के पूरी न होने की वजह से छोड़ी Don 3, फरहान अख्तर को मंजूर नहीं थी बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2026, 06:40 PM IST

Don 3 New Report: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म डॉन 3 से अपने हाथ क्यों पीछे खींच लिए इसको लेकर खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह फिल्म में...

Image

रणवीर सिंह ने इस वजह से छोड़ी 'डॉन 3' (Image Source: IMDb)

Don 3 New Report: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। फिल्म धुरंधर 2 एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन फिल्म धुरंधर में एंट्री करने से पहले रणवीर सिंह का नाम फिल्म डॉन 3 (Don 3) से जुड़ा था। मेकर्स ने फिल्म डॉन 3 से रणवीर सिंह का लुक भी जारी कर दिया था। लेकिन इन सब के बाद एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म को छोड़ दिया। जिसके बाद से कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अब इन सब के बीच रणवीर सिंह द्वारा इस फिल्म छोड़ने को लेकर एक नई वजह सामने आई है। (ये भी पढ़ें:Don 3 पर नहीं लगा ताला, Farhan Akhtar ने किया कंफर्म; रणवीर सिंह संग हुए विवादों के बीच बोले- मैंने सीख लिया...)

रणवीर सिंह ने इस वजह से छोड़ी फिल्म

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म डॉन 3 है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 को क्यों छोड़ा इसकी एक नई वजब बताई जा रही है। Free Press Journal के मुताबिक खबर है कि रणवीर सिंह डॉन के किरदार को और ज्यादा आक्रामक बनाना चाहते थे। वह इसमें स्ट्रॉन्ग लैंग्वेज को भी जोड़ना चाहते थे। उनका मानना था कि आजकल दर्शकों को इसी तरह का कंटेंट पसंद आ रहा है, इसलिए किरदार को उसी हिसाब से बदलना चाहिए। रणवीर सिंह का मानना था कि डॉन को अपना 'डीएनए बदलना चाहिए'। (ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने नहीं छोड़ी जय मेहता की 'Pralay', इस साल अगस्त में शुरू होगी शूटिंग)

फरहान अख्तर ने किया था मना

फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) रणवीर सिंह की इस मांग के खिलाफ थे। उनका कहना था कि फिल्म में गाली-गलौज का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने डॉन का किरदार निभाया था और उन्होंने बिना गंदी भाषा के ही इस किरदार को यादगार बनाया था।

Don 3 New Report

रणवीर सिंह ने इस वजह से छोड़ी 'डॉन 3' (Image Source: IMDb)

रणवीर सिंह ने छोड़ दी फिल्म

खबरों के अनुसार, फरहान अपने फैसले पर कायम रहे और उन्होंने किसी दबाव में आकर अपना रुख नहीं बदला। एक सूत्र ने बताया, 'फरहान वही फिल्म बनाना चाहते थे, जैसा उन्होंने शुरू में सोचा था।' इसी वजह से, रणवीर सिंह ने आखिरकार इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला कर लिया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article