बॉलीवुड

Don 3 पर नहीं लगा ताला, Farhan Akhtar ने किया कंफर्म; रणवीर सिंह संग हुए विवादों के बीच बोले- मैंने सीख लिया...

Farhan Akhtar Break Silence Amid Don 3 Controrversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' को लेकर हुए विवादों के बीच चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कंफर्म कर दिया कि 'डॉन 3' पर ताला नहीं लगेगा।

Image

'डॉन 3' को लेकर हुए विवाद पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Farhan Akhtar Break Silence Amid Don 3 Controrversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी मूवी 'डॉन 3' को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में रणवीर सिंह नजर आने वाले थे। लेकिन 'धुरंधर' के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ही फिल्म को अलविदा कह दिया। इस एग्जिट के बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह में जमकर खींचतान हुई। फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया से रणवीर सिंह पर आरोप लगाया था कि उनके अचानक 'डॉन 3' से जाने पर उन्हें 40 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। 'धुरंधर' एक्टर संग हुए इन विवादों के बीच अब फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: निपट गया Don 3 विवाद, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़ रुपये!!

    फरहान अख्तर ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी

    फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' संग बातचीत में 'डॉन 3' को लेकर हुए विवाद पर बयान दिया। उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिये बगैर कहा, "मैंने ये सीख लिया है कि अप्रत्याशित की उम्मीद करनी चाहिए। जब तक फिल्म तैयार न हो जाए, तब तक किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आपको पता है कि असल में यही चीज होती है।" फरहान अख्तर ने इस दौरान अपने फिल्मी करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "जिस वक्त से मैंने शुरुात की, जब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और रितेश सिद्धवानी ने बतौर पार्टनर मेरा साथ दिया और फिल्म बनाने के लिए हां कहा, तब से मेरा सफर शानदार रहा है।" यह भी पढ़ें: 'मुझे बहुत गुस्सा आया था..' पापा जावेद अख्तर के शबाना आजमी संग दूसरी शादी पर बोले फरहान अख्यर, बताई आपबीती

    ranveers

    'डॉन 3' से आया रणवीर सिंह का लुक

      फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपने करियर के बारे में आगे बताया कि उन्होंने हमेशा उन्हीं लोगों के साथ काम किया है, जिनके साथ वह काम करना चाहते थे। एक्टर ने कहा, "आपको एहसास होता है कि जिंदगी में कभी न कभी ऐसा दौर आएगा जो थोड़ा चैलेंजिंग जरूर होगा। लेकिन इसे साथ लेकर रचनात्मकता से आगे काम करते रहना चाहिए।"

      'डॉन 3' पर अभी भी काम है जारी!

      फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान ये साफ कर दिया कि 'डॉन 3' की कहानी उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि वह रचनात्मक रूप से इससे काफी जुड़े हुए हैं और 'डॉन 3' ठंडे बस्ते में नहीं गई है बल्कि अभी भी इसपर काम जारी है। एक्टर ने 'डॉन 3' को 'अतुल्य' बताते हुए कहा कि इससे उन्हें उम्मीद है कि सुपरहिट फ्रेंचाइज इससे आगे भी चलती रहेगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article