Ranveer Singh Out From Pralay: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कई वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ दिया है। फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रहा इशू 10 करोड़ रुपये पर जाकर खत्म हुआ। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह को जय मेहता की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' ऑफर हुई थी। हालांकि फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई लेकिन इस मूवी में जय मेहता ने रणवीर सिंह को ही कास्ट किया था। ताजा रिपोर्ट बताती हैं कि रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' के बाद अब 'प्रलय' (Pralay) भी छोड़ दी है।
रणवीर सिंह 'प्रलय' से हुए बाहर (Pic Credit: Instagram)
रणवीर सिंह ने छोड़ दी 'प्रलय'
बुधवार को 'Always Bollywood' नाम के एक X हैंडल की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' को छोड़ने का फैसला लिया है। यह खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि रणवीर सिंह और जय मेहता की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की कमर तोड़ देंगी Bobby Deol की ये 5 फिल्में, हड्डियोंकी तरह टूटेगा हर रिकॉर्ड)
'प्रलय' छोड़ने की खबरों पर आया बड़ा अपडेट
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने यह साफ कर दिया है कि इस मूवी से रणवीर सिंह के बाहर होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इस मूवी पर टीम जोरों-शोरों से काम कर रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल और साल 2026 के अगस्त महीने से ही फिल्म को मेकर्स शुरू करेंगे। इस मूवी में दर्शकों को बड़े परदे पर हाई लेवल के वीएफएक्स के साथ-साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगावी। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता करने जा रहे थे। बतौर डायरेक्टर जय मेहता की यह पहली फिल्म होने वाली थी। जय इससे पहले 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' और 'लूटेरे' का सह-निर्देशन कर चुके हैं। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के बेटे पर आया Pooja Hegde का दिल !! जानिए कौन है Rohan Mehra)
'धुरंधर 2' में नजर आ रहे हैं रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर चुकी है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
