बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Trailer: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए... रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर दिया अपडेट

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह ने बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।

Image

pic credit- dhurandhar film

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। मूवी ने पूरी दुनिया में गर्दा उड़ाया और सभी का दिल जीत लिया। अब सभी लोग फिल्म धुरंधर 2 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने बता दिया है कि मूवी का ट्रेलर कब और कितने बजे रिलीज होगा।

कब रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि आज यानी 6 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होगा। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वयरल हो रहा है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने बताया है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को 11 बजे रिलीज होगा। इस पोस्टर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बस इसी दिन का इंतजार था।' दूसरे ने लिखा, 'धुरंधर 2 को देखने के लिए हम सब बेताब हैं।' ये कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2 के ट्रेलर को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह एक यूनिवर्सल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर के अलावा आर. माधवन अर्जुन रामपाल , संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे। अब धुरंधर 2 में भी यही लोग गर्दा उड़ाने वाले हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि लोग धुरंधर 2 को कितना प्यार देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article