साउथ मूवीज

Toxic: क्या धुरंधर 2 से डर गए टॉक्सिक के मेकर्स? यश की मूवी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Toxic release has been postponed: साउथ के स्टार एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Toxic release has been postponed: साउथ के स्टार एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हालांकि इस बीच मूवी की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

टॉक्सिक की रिलीज टली

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने आज यश की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। पहले फिल्म दुनिया भर में रिलीज 19 मार्च 2026 को तय थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी अस्थिरता और बढ़ते तनाव के कारण इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अब ये मूवी 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह पर यह फैसला लिया गया, क्योंकि गल्फ क्षेत्र में सिनेमाघरों के संचालन में दिक्कतें आ रही है। यह क्षेत्र फिल्म की मल्टी-लैंग्वेज ग्लोबल रिलीज के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। प्रोड्यूसर्स स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे थे और सावधानी बरतते हुए यह कदम उठाया। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब मेकर्स 8 मार्च को बैंगलोर में ट्रेलर लॉन्च के लिए तैयार थे, जिसमें देशभर से मीडिया शामिल होने वाला था।

कब रिलीज होगी फिल्म

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 'टॉक्सिक' को ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया गया है। यह कन्नड़ और इंग्लिश में फिल्माई गई है, ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जुड़ सके। कई साल की मेहनत के बाद 19 मार्च को फिल्म शेयर करने की उत्सुकता थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी अस्थिरता से सबसे ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने का लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए पार्टनर्स और दर्शकों के हित में रिलीज को स्थगित करने का मुश्किल लेकिन सोचा-समझा फैसला लिया गया है। वे समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं और लगातार प्यार और सपोर्ट की उम्मीद रखते हैं। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में इंग्लिश और भारतीय भाषाओं में 4 जून 2026 को रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article