Ikka Cast Fees: दोनों हाथों से रुपये बटोर ले गए सनी पाजी, अक्षय-दीया को मेकर्स ने थमाई इतनी फीस

Ikka Cast Fees: बताया जा रहा है कि 'इक्का' में अपने रोल को निभाने के लिए सनी पाजी ने दोनों हाथों से रुपये बटोरे हैं। बाकी एक्टर्स की फीस ने भी मेकर्स का बजट हिला दिया था। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 30 2026, 10:09 IST
जानिए 'इक्का' के एक्टर्स की सैलरी...Image Credit : Grab From You Tube01 / 07

जानिए 'इक्का' के एक्टर्स की सैलरी...

Ikka Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर मेकर्स ने 29 जून को रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को देखकर लोगों के अंदर फिल्म को पहले दिन ही देखने का उत्साह बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको 'इक्का' मूवी करने के लिए सनी देओल से लेकर अक्षय खन्ना सहित बाकी एक्टर्स ने अपने-अपने किरदार को निभाने के लिए कितनी फीस ली है? इस बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

तिलोत्तमा शोम (Tillotama Shome)Image Credit : Grab From You Tube02 / 07

तिलोत्तमा शोम (Tillotama Shome)

तिलोत्तमा शोम एक अच्छी कलाकार हैं। 'इक्का' में देखने के लिए एक्ट्रेस के फैन्स बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तिलोत्तमा शोम ने इस मूवी के लिए 40 लाख रुपये सैलरी ली है।

संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh)Image Credit : Grab From You Tube03 / 07

संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh)

टीवी से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचा रहीं संजीदा शेख भी 'इक्का' में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि संजीदा शेख ने बतौर फीस 50 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

शिशिर शर्मा (Shishir Sharma)Image Credit : Grab From You Tube04 / 07

शिशिर शर्मा (Shishir Sharma)

शिशिर शर्मा इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में हैं। 'इक्का' मूवी उन्हें अहम रोल में देखा जाएगा। शिशिर शर्मा ने अपने किरदार को निभाने के लिए 60 लाख रुपये चार्ज किए हैं।

दीया मिर्जा (Dia Mirza)Image Credit : Grab From You Tube05 / 07

दीया मिर्जा (Dia Mirza)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी इस मूवी का हिस्सा हैं। फिल्म में वो सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। दीया मिर्जा को बतौर फीस मेकर्स की ओर से 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)Image Credit : Grab From You Tube06 / 07

अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna)

'छावा' और 'धुरंधर' की सफलता के बाद अक्षय खाना को 'इक्का' में भी दमदार रोल प्ले करते हुए देखा जाएगा। फिल्म करने के लिए अक्षय खन्ना को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

सनी देओल (Sunny Deol)Image Credit : Grab From You Tube07 / 07

सनी देओल (Sunny Deol)

सनी देओल फिल्म 'इक्का' में एक वकील की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी को करने के लिए सनी देओल ने निर्माताओं से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये फीस ली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!