Ranbir Kapoor Valentine Day Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। रणबीर और आलिया अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। इसी के साथ कपल अपनी वर्कलाइफ को भी बखूबी बैलेंस कर रहे हैं। आलिया जल्द अपने काम पर लौट सकती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर वैलेंटाइन डे पर भी काम करते हुए नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर लाइव कॉन्सर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को खास अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया।
रणबीर ने वीडियो में कहा कि मैं अपना काम जल्द से जल्द खत्म करके वापस जाना चाहता हूं ताकि मैं अपनी बेटी के साथ समय बिता सकूं। एक्टर ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी की दो खास लेडीज को वैलेंटाइन डे विश करना चाहता हूं। एक मेरी पत्नी आलिया और दूसरी मेरी खूबसूरत बेटी राहा को। मैं दोनों को मिस कर रहा हूं। इन दिनों के आने से मेरी जिंदगी बदल गई है।
रणबीर ने खास अंदाज में विश किया वैलेंटाइन डे
रणबीर और आलिया दोनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से बैलैंस कर रहे हैं। इसी के साथ अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। रणबीर और आलिया ने पिछले साल अप्रैल महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी के कुछ समय बाद प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दोनों अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में लग हुए है। रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म रही थी। रणबीर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म से श्रद्धा लंबे समय बाद बड़े स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
