बॉलीवुड

Tu Jhoothi Main Makkar: होली 2023 के मौके पर दर्शकों को गुदगुदाएंगे Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor, देखें वीडियो

Tu Jhoothi Main Makkar Title release video: अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म का नाम तू झूठी मैं मक्कार है, जो होली 2023 के मौके पर रिलीज होगी। तू झूठी मैं मक्कार का डायरेक्टशन लव रंजन ने किया है, जो अपनी शानदार कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Image

Tu Jhoothi Main Makkar: होली के मौके पर दर्शकों को गुदगुदाएंगे Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor, देखें वीडियो

Tu Jhoothi Main Makkar Title release video: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी का टाइटल काफी लम्बे समय से चर्चा में बना हुआ है। बीते दिन मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज करके फैंस से अंदाजा लगाने को कहा था कि वो इस फिल्म का नाम सोचें और कमेंट में बताएं। रणबीर-श्रद्धा के फैंस ने कमेंट में फिल्म के कई नाम सुझाए थे लेकिन मेकर्स ने मूवी का ओरिजनल टाइटल रिलीज करके सबको हैरान कर दिया है। किसी को अंदाजा नहीं था कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल तू झूठी मैं मक्कार होगा। डायरेक्टर लव रंजन हमेशा से ही अपनी फिल्मों को अतरंगी टाइटल देते रहे हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म के टाइटल से ही पता चल रहा है कि मूवी में रणबीर-श्रद्धा मिलकर खूब धमाल मचाने वाले हैं।

मेकर्स ने टाइटल के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की मस्ती देखकर यही कहा जा सकता है कि लव रंजन ने इन दोनों कलाकारों को खूबसूरती से अपने वर्ल्ड में फिट कर लिया है। रणबीर कपूर को लम्बे समय से दर्शकों ने रोमांटिक कॉमेडी मूवी में नहीं देखा है, जिस कारण भी वो तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो देखकर काफी उत्साहित हैं। आप वीडियो नीचे देख सकते हैं:

तू झूठी मैं मक्कार देखने के लिए उत्साहित दिखे फैंस

डायरेक्टर लव रंजन ने जब से अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल प्रोमो रिलीज किया है, तब से ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोग लगातार कमेंट में लव रंजन की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो अपने करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए तैयार हैं। लव रंजन ने तू झूठी मैं मक्कार की टाइटल वीडियो के साथ यह भी बता दिया है कि यह मूवी अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी। होली के मौके पर देशभर में हंसी-खुशी का माहौल होता है। उस माहौल में लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article