बॉलीवुड

Svc63: Salman Khan की फीस पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, गलत आंकड़ा देने वालों को डांटा

बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान खान SVC63 के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। हालांकि ये सच नहीं है क्योंकि मेकर्स ने भाईजान की फीस पर सफाई जारी की है।

Image

SVC63: Salman Khan की फीस पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, गलत आंकड़ा देने वालों को डांटा (Image Source: Instagram/AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • SVC63 की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान खान
  • सलमान खान ने फीस में नहीं की है कटौती
  • मेकर्स ने जारी की है फीस को लेकर सफाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नई मूवी शूरू करें और उसके बारे में चर्चाएं ना हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अब भाईजान की अपकमिंग मूवी को ही ले लीजिए, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ अदाकारा नयनतारा भी दिखाई देंगी। कुछ समय पहले SVC63 को लेकर ऐसा सुनने में आया था कि भाईजान ने इसके लिए अपनी फीस घटाने का फैसला लिया है। जहां सलमान खान एक फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये के आसपास चार्ज करते हैं, वहीं इस मूवी के लिए वो 70 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। फैंस ने भी माना कि भाईजान के लिए ये फिल्म महत्वपूर्ण है, जिस कारण वो अपनी फीस घटा सकते हैं लेकिन ये सच नहीं है। फिल्म SVC63 के मेकर्स ने भाईजान की फीस पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों की गलतफहमी दूर की है।

Svc63 ने Salman Khan की फीस की सच्चाई बयां की

SVC63 के मेकर्स ने मीडिया से मूवी के बारे में बात की है और आगे की प्लानिंग रिवील की है। इस दौरान उन्होंने सलमान खान की फीस पर भी चर्चा की और बताया कि मीडिया में जो भी खबरें आ रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मेकर्स द्वारा बताया गया है, "सलमान खान कितनी फीस ले रहे हैं, ये लोगों को कैसे पता चला हमें नहीं पता है। जहां तक फीस कम करने की बात है तो बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जो भी खबरें वायरल हो रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।"

Salman Khan जल्द शुरू करेंगे एक्शन सीन्स की शूटिंग

अभिनेता सलमान खान इन दिनों SVC63 की शूटिंग में व्यस्त हैं। जल्द ही वो फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू करेंगे, जिसमें कई एक्शन सीन्स शूट किए जाने हैं। मेकर्स द्वारा बताया गया है कि इस वक्त उनका पूरा ध्यान इसी शेड्यूल के ऊपर है क्योंकि वो किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। सलमान खान को SVC63 के मेकर्स एकदम अलग अवतार में पेश करना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article