बॉलीवुड

पत्नी Alia Bhatt नहीं इस हसीना की तारीफों के Ranbir Kapoor ने बांधे पूल, बोले- 'हम दोनों एक जैसे हैं'

स्त्री 2 का फीवर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी चढ़ा हुआ है। फिल्म ने 10 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। स्त्री 2 की स्टारकास्ट फिल्म के सक्सेस को एन्जॉय कर रही है। एक्टर रणबीर कपूर ने भी अपनी दोस्त और को स्टार श्रद्धा को कमर्शियल बॉक्स ऑफिस स्टार बताया है

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (credit Pic: instagram)

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म के सीक्वल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म ने 10 दिनों में 340 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में श्रद्धा समेत सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी को एक्ट्रेस और दोस्त श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ की है।

रणबीर ने श्रद्धा को कर्मिशियल बॉक्स ऑफिस स्टार बताया है। उन्होंने कहा, हम दोनों बहुत पुराने दोस्त है क्योंकि हमारे पेरेंट्स भी दोस्त है। हम दोनों ने साथ में काम भी किया है। दोनों में काम को लेकर एक तरह की एनर्जी है। हम अपने काम में बेस्ट देना चाहते हैं।

श्रद्धा संग फिर काम करना चाहते हैं रणबीर

रणबीर ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे और श्रद्धा को भविष्य में फिर से साथ काम करने का मौका मिले। रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर ने श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार में काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में है। फिल्म में एक्टर भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article