बॉलीवुड

Ramayana Part 1: पहली बार भगवान राम के किरदार पर बोले Ranbir Kapoor, पूरी हो चुकी है पार्ट 1 की शूटिंग

Ranbir Kapoor talk about Playing Lord Ram Character:रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए पिछले साल से ही शूट कर रहे हैं, अब जाकर उन्होंने रामायण के बारे में खुलकर बात की। एक इवेंट के दौरान रणबीर ने बताया कि उन्हें यह किरदार करने के बाद कैसा लग रहा है .

Image

Ranbir Kapoor talk about Playing Lord Ram Character

Ranbir Kapoor talk about Playing Lord Ram Character: एनिमल स्टार रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर दिन रात भगवान राम का किरदार निभाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए पिछले साल से ही शूट कर रहे हैं, अब जाकर उन्होंने रामायण के बारे में खुलकर बात की। एक इवेंट के दौरान रणबीर ने बताया कि उन्हें यह किरदार करने के बाद कैसा लग रहा है रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म के बारे में कई बातें साझा की हैं।

नितेश तिवारी ( Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। जिस तरह से फिल्म के बारे में बज बना हुआ है फैंस इससे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं रणबीर कपूर ने एक इवेंट के दौरान रामायण से जुड़े कई खुलासे किए। भगवान राम के किरदार में उन्हें कैसा लग रहा है इस सवाल पर एक्टर ने जवाब दिया कि -' मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मान रहा हूं, इसके दो भाग हैं मैंने भाग 1 की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही दूसरे भाग की शूटिंग करूंगा। इस शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए और भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं । यह मेरे लिए एक सपने जैसा है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सब कुछ है , यह सिखाती है कि भारतीय संस्कृति क्या है ।

बताते चले कि रामायण का निर्माण रणबीर कपूर के बचपन के दोस्त नमित मल्होत्रा ( Namit Malohtra) कर रहे हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) ने किया है, रणबीर कपूर के साथ फिल्म में साई पल्लवी( Sai Pallavi) है जो माता सीता का किरदार कर रही है। साउथ स्टार यश( Yash) रावण की भूमिका में हैं और टीवी एक्टर रवि दुबे ( Ravi Dubey) ने लक्ष्मण का किरदार किया है। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article