बॉलीवुड

TJMM Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ के नजदीक पहुंची 'तू झूठी मैं मक्कार', 8वें दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 16, 2023, 09:52 AM IST

TJMM Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच गई है। आइए जानते हैं रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Image

tu jhoothi main makkar box office collection day 8

KEY HIGHLIGHTS
  • 'तू झूठी मैं मक्कार' 100 करोड़ के नजदीक पहुंची।
  • रणबीर और श्रद्धा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है।
    फिल्म ने अब तक 87 करोड़ की कमाई कर ली है।
  • फिल्म ने अब तक 87 करोड़ की कमाई कर ली है।

TJMM Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच गई है। फिल्म के लिए पहला वीकेंड शानदार रहा था, हालांकि सोमवार से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि उम्मीद है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे वीकेंड में बढोत्तरी देखने को मिल सकती है। रणबीर और श्रद्धा की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सब सही चलता रहा तो पठान के बाद तू झूठी मैं मक्करा साल 2023 की दूसरी हिट साबित हो सकती हैं। मंगलवार तक फिल्म का कलेक्शन 82 करोड़ के पार पहुंच गया है। आइए जानते हैं रिलीज के 8वें दिन फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने कितनी कमाई की है।

100 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर जल्द ही 100 करोड़ क्लब की लिस्ट में शामिल होने वाली है। फिल्म के 8वें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। बुधवार 15 मार्च को फिल्म की कमाई 5.2 करोड़ के लगभग रहने वाली है। इससे पहले मंगवाल को फिल्म ने 6.2 करोड़ की कमाई की थी, वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 6.5 दर्ज की गई थी। इसके साथ ही अब तू झूठी मैं मक्कार की कुल कमाई 87 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा सकती है कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

बता दें कि होली की छुट्टी पर 8 मार्च को रिलीज हो का भी फिल्म को अच्छा फायदा मिला है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार एंटरटेनमेंट का बढ़िया डोज है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के कैमियो के भी काफी चर्चे हैं। पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article