बॉलीवुड

रणबीर -आलिया की बेटी Raha पर बुआ रिद्धिमा ने लुटाया प्यार, बोलीं- नजर न लग जाए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 08:07 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने खास अंदाज में लुटाया अपनी भतीजी पर प्यार।

Image

ranbir and alia with riddhima (credit pic: intagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। फैंस लंबे समय से इस बात का इंतजार कर रहे थे। कपल के घर 6 नवंबर को नन्ही परी आई थी। इन दिनों रणबीर और आलिया पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दो हफ्ते बाद कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर (Raha Kapoor) रखा है। ये नाम दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने दिया है।

नाम के खुलासे के बाद सेलेब्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने कमेंट करते हुए इविल आई का इमोजी बनाया है। सेलेब्स के साथ- साथ फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।करीना कपूर ने लिखा, राहा को गोद में उठाने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। राहा पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपना प्यार लूटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, काफी यूनिक और प्यारा नाम है। दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत प्यारा नाम है।

क्या है राहा का मतलब

आलिया ने पोस्ट शेयर कर बताया कि राहा का मतलब क्या है? एक्ट्रेस ने लिखा, इस नाम के कई सारे मतलब हैं। राहा का असली मतलब है दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ खुशी है। संस्कृत में राहा एक वंश बढ़ाने वाली है। और बांग्ला में आराम, कंफर्ट और राहत है। इस नाम का मतलब खुशी, स्वतंत्र और आनंद भी है।

रणबीर और आलिया बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं। फैंस कपल की बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर ने बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी को चुना है। इतना ही नहीं, कपल ने अपने दोस्तों को भी बेटी की तस्वीर लेने से मना कर दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article