बॉलीवुड

यश की 'टॉक्सिक' के सामने संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' ने टेके घुटने, बदल डाली रणबीर-आलिया स्टारर की रिलीज डेट!

Love And War Avoids Clash With Yash's Toxic: काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि मेकर्स ने यश की 'टॉक्सिक' को आगे पुश करने के फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर चीजें एकदम बदल गई है। संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ क्लैश से बचने के लिए अब फिल्म 'लव एंड वॉर' को अगले साल सेकंड हाफ में रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Image

Love And War Avoids Clash With Yash's Toxic

Love And War Avoids Clash With Yash's Toxic: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेकर्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए ऐसी डेट्स की तलाश में रहते हैं, जिनमें पब्लिक हॉलिडे पड़ रहा हो या फिर उन्हें बड़ा वीकेंड मिल सके। बीते दिन खबर सामने आई कि साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने अगले साल मार्च का महिना चुना है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि मेकर्स यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज को आगे पुश कर सकते हैं जबकि ये खबरें महज अफवाह निकलीं। वहीं दूसरी ओर 'टॉक्सिक' के अलावा संजय लीला भंसाली की रोमांटिक-ड्रामा 'लव एंड वॉर' भी मार्च में रिलीज होने के तैयार थी। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार अब संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ होने जा रहे क्लैश से बचने के लिए अब इस रोमांटिक ड्रामा को आगे पुश करने का फैसला लिया है।

'टॉक्सिक' से नहीं होगा 'लव एंड वॉर' का क्लैश

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया कि मेकर्स ने यश की 'टॉक्सिक' को तय समय पर ही रिलीज करने के निर्णय लिया है। वहीं दूसरी ओर 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अभी होनी बाकी है। यही वजह है कि संजय लीला भंसाली अब अपनी इस मूवी को साल 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज करेंगे। फिल्म का लगभग 75 दिनों का शूट अभी बाकी है। संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल से बल्क में डेट्स बुक करने के लिए ताकि वो जल्द से जल्द फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग को पूरा कर सकें।

सुनने में यह भी आ रहा है कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' को अगले साल जून में रिलीज कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की है और ना ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज जारी की है। वहीं दूसरी ओर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की बात करे तो इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। इस मूवी में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरेशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article