बॉलीवुड

Ramayana Teaser: टीजर लॉन्च पर भारत-अमेरिका में हुई बहस पर निर्माता नामित मल्होत्रा ने कहा, 'बांटने की कोशिश...'

Namit Malhotra on Ramayana Teaser: रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर भारत और अमेरिका के लोगों के बीच बहस होती होती देखी। निर्माता नामित मल्होत्रा ने रिएक्शन देते हुए कहा कि यह रामायण है, इसे बांटने की कोशिश न करें।

Image

Pic Credit: Instagram

Namit Malhotra on Ramayana Teaser: 2 अप्रैल का दिन इंडियन सिनेमा के लिए बेहद खास रहा है। बीते दिन हनुमान जन्मोत्सव के खास मौके पर निर्माताओं ने रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर जारी किया गया। इस टीजर में रणबीर कपूर, जो भगवान राम का किरदार निभा हैं उनका लुक देखने को मिला। 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के रूप में देखकर फैन्स भी झूम उठे। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर 'रामायण' के टीजर को भारत में लॉन्च करने से पहले डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा रणबीर कपूर के साथ अमेरिका गए थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में यह टीजर लॉन्च किया था और स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया के जरिए फैन्स से बात की थी। कई लोगों को मेकर्स का यह अंदाज पसंद आया। उन्हें लगा कि 'रामायण' का टीजर सबसे पहले दूसरे देश में लॉन्च करने की भारत में नहीं किया।

अमेरिका में हुए 'रामायण' के टीजर लॉन्च बोले नमित मलहोत्रा

यश के साथ मिलकर नमित मल्होत्रा 'रामायण' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान नमित मल्होत्रा ने बताया कि भारत से पहले लॉस एंजिल्स में 'रामा' टाइटल टीजर क्यों लॉन्च किया गया? नमित मल्होत्रा ने लोगों से कहा कि जब भी रामायण की बात की जाए तो आपस में बंटें नहीं। उन्होंने कहा, 'कोई बंटवारा नहीं है। यह एक दुनिया, एक रामायण और एक राम हैं।' नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' के जरिए हम भारत के गौरवशाली इतिहास क इंटरनेशनल मंचों पर भी जागरूक करना चाहते हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: चौधरी असलम की पत्नी हुईं संजय दत्त की परफॉर्मेंस की कायल, बोलीं 'एक बार तो लगा कि...')

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor

नमित मल्होत्रा ने कहा कि क्या अंतरराष्ट्रीय दर्शक रामायण से परिचित नहीं हैं। वो चाहते हैं कि हर कोई इस महाकाव्य को जानें। उन्होंने आगे कहा, 'शूटिंग के बीच काम को बीच में रोकर लोगों से मिलना और जागरूकता फैलाना बहुत मुश्किल होता है। हम कोई टिकट नहीं बेच रहे हैं।' नमित मल्होत्रा ने यह भी बताया कि वो रामायण को पूरा दुनिया तक ले जाना चाहते हैं। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)

नाराज फैन्स के लिए नमित मल्होत्रा ने कही ये बात

कई लोग इसलिए नाराज थे क्योंकी भारत से पहले 'रामायण' का टीजर अमेरिका में लॉन्च किया गया था। फैन्स की नाराजगी को देखते हुए नमित ने कहा , 'बंटो मत। यह बंटने का समय नहीं है।' उन्होंने कहा कि अमरीका में रहने वाले भारतीयों ने वहां इस इवेंट को होस्ट करने के लिए उनका शुक्रिया कहा। नमित मल्होत्रा ने आखिर में कहा, 'आपको वहां रहने वाले भारतीय लोगों की भावनाओं को समझना होगा।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article