Ranbir Kapoor Look Review: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में मेकर्स ने कहा था कि आज यानी 2 अप्रैल को रणबीर कपूर का लुक सामने आएगा। हाल ही में लॉस एंजिल्स में रामायण का टीजर रिलीज हुआ। इसे देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए है। सभी लोग रणबीर कपूर के लुक के बारे में बात कर रहे है। इस बीच तरण आदर्श ने रणबीर कपूर के लुक का रिव्यू किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
ये भी पढ़ें-'मैं रामायण के लिए फिट नहीं...'
रणबीर कपूर को देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रामायण फिल्म का पहला ग्लिम्प्स आज हनुमान जयंती रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में लॉस एंजिल्स में ग्लिम्प्स की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। लगभग 2 मिनट 38 सेकंड लंबे इस टीजर को दर्शक गूजबंप्स देने वाला बता रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सबसे पहले अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'जय श्री राम… रामायण का नया ग्लिम्प्स राम देखा और मैं मंत्रमुग्ध हो गया। यह बेहद खूबसूरत है और भारी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है।'
कब रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वे भगवान राम के रोल में बेहद शानदार लग रहे हैं। उन्होंने भव्य वीएफएक्स और हंस जिमर व ए.आर. रहमान के बैकग्राउंड स्कोर की भी सराहना की। फिल्म ट्रैकर रमेश बाला ने भी लिखा, 'यह सिर्फ एक ग्लिम्प्स नहीं, बल्कि स्क्रीन पर एक दिव्य अनुभव है। हर फ्रेम में भव्यता, भावना और शक्ति दिख रही है।' बताते चलें कि भारत में जल्द ही रामायण का टीजर रिलीज होने वाला है। वहीं फिल्म रामायण का पार्ट 1 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
