Dipika Chikhlia on Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के टीजर को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। इन सब के बीच टीवी शो रामायण में माता सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser Fan Review: 'मर्यादा में रहकर असुरों का करेंगे नाश', रणबीरमय हुआ इंटरनेट)
दीपिका चिखलिया ने कही ये बात
इंडिया टुडे से बात करते हुए दीपिका ने टीजर की तारीफ की और कहा कि वे फिल्म देखने का इंतजार कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने टीजर देखा और ये बहुत भव्य लग रहा है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है। तो अब मैं फिल्म का इंतजार कर रही हूं और ये बहुत सुंदर लग रही है, इसमें कोई शक नहीं है।' एक्ट्रेस ने इससे पहले जून 2024 में उन्होंने इसी India Today को बताया था, 'मुझे वो लोग बहुत निराश करते हैं जो बार-बार रामायण बना रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे बार-बार बनाना चाहिए। लोग इसे बर्बाद कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को रामायण बार-बार बनानी चाहिए क्योंकि हर बार वे कुछ नया लाना चाहते हैं नई कहानी, नया एंगल, नया लुक।' (ये भी पढ़ें: Ramayana Teaser: 'रामायण' की पहली झलक देख दर्शकों की प्रतिक्रिया से गदगद हुए नितेश तिवारी, कही ये बात)
विंदू दारा सिंह ने कही ये बात
DNA से इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने कहा कि टीजर बहुत शानदार और बहुत सुंदर लग रहा है। लेकिन एक सख्त नि यम है। उनके अनुसार, रामानंद सागर की रामायण को सबने बहुत प्यार किया था और वो ऐतिहासिक बन गई थी। विंदू दारा सिंह का मानना है कि अगर नई रामायण बनाने वाले लोग रामानंद सागर की रामायण जितना स्तर रख पाए और नई व्याख्या के साथ बनाएं, तो ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ हिट होगी। विंदू दारा सिंह ने आगे कहा कि अगर वे फिल्म में बहुत ज्यादा आजादी लेते हैं, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
एक्टर ने की विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ
विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ करते हुए एक्टर ने कहा, 'नमित मल्होत्रा को विजुअल्स बनाने का बहुत अच्छा ज्ञान है। तो स्पेशल इफेक्ट्स कमाल के होंगे, लेकिन अगर उन्होंने सागर साहब की रामायण को फॉलो नहीं किया, तो उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।' विंदू दारा सिंह ने रणबीर कपूर की भी तारीफ की और कहा कि वे भगवान राम के रूप में बहुत शानदार लग रहे हैं। बातचीत खत्म करते हुए दारा सिंह के बेटे ने माना कि नीतेश तिवारी का विजन प्रभास की आदिपुरुष से कहीं बेहतर है।
