Ramayana Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर मेकर्स ने 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के खास मौके पर जारी कर दिया है। जैसे ही यह टीजर यूट्यूब पर आया, वैसे ही फैन्स इसे बार-बार पर देखने से खुद रोक नहीं पाए। 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर देखने के बाद दर्शकों ने अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा भी किए। ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में अब नितेश तिवारी ने भी दर्शकों द्वारा 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर देखने के बाद जो रिस्पांस मिला है, उसे लेकर रिएक्शन दे दिया है। नितेश तिवारी ने कहा कि उनकी सात साल की मेहनत सफल रही।
दर्शकों की प्रतिक्रिया से खुश हैं नितेश तिवारी
'रामायण' की मेकिंग के बारे में बात करते हुए नितेश तिवारी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुझे 7 साल लगे हैं। 'दंगल' डायरेक्टर ने बताया कि इन 7 सालों में उन्होंने हर दिन यह सोचा कि उस पल कैसा महसूस होगा। जब फिल्म रिलीज होगी तो लोगों का रिएक्शन कैसा होगा। दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद नितेश तिवारी को लग रहा है कि उनकी मेहनत सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)
नितेश तिवारी ने उन सभी लोगों की सराहना भी कि जो इस काम में उनके साथ रहे। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया भर के लोगों की ओर से इस मूवी को प्यार मिलेगा। डायरेक्टर ने कहा, 'आपकी प्रतिक्रिया देखकर मुझे यह महसूस हुआ कि मेरी 7 सालों की मेहनत सफल रही। इस जगह तक पहुंचने के लिए काफी लोगों ने मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि सभी की ओर से हमें खूब प्यार मिलेगा।' (इसे भी पढ़ें: Chhaava 2: संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का रोल निभाएंगे विक्की कौशल, हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस)
इतने करोड़ रुपये में बन रही है 'रामायण'
'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' द्वारा किया जा रहा है। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश लंकापति रावण की भूमिका में नजर आएंगे। 'रामायण' में सनी देओल हनुमान के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में और भी कई कलाकार हैं, जो अलग-अलग रोल के लिए मेकर्स द्वारा फाइनल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मूवी को बनाने में 4000 करोड़ रुपये लगे हैं।
