बॉलीवुड

Ramayana: पहले पार्ट में बस इतने मिनट के लिए नजर आएंगे सनी देओल, छोटे से रोल से मचाएंगे बड़ा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2025, 01:27 PM IST

Ramayana Sunny Deol Role: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की लीड रोल वाली फिल्म रामायण (Ramayana) के पहले पार्ट में सनी देओल (Sunny Deol) का कितना रोल होने वाला है, इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं मीडिया रिपोर्ट में सनी देओल के रोल को रेकर

Image

Image Source: Sunny Deol Instagram/ Zoom

Ramayana Sunny Deol Role: डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का ये टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म के इस टीजर को काफी पसंद किया गया। फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट से भी पर्दा उठ गया था। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) के साथ-साथ सनी देओल (Sunny Deol) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इन सब से बाद अब फिल्म रामायण से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में सनी देओल के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

पहले पार्ट में नहीं मिला ज्यादा स्क्रीन टाइम

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म रामायण से जुड़ा अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। India Today की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल फिल्म रामायण के पहले पार्ट में केवल 15 मिनट के लिए नजर आएंगे। सनी देओल को ये 15 फिल्म पहले पार्ट की एंडिंग में मिलने वाले हैं। सनी देओल का बड़े फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा। पहले पार्ट में सनी देओल की छोटी मगर दमदार एंट्री होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान का रोल करते नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म रामायण के मेकर्स ने इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है।

कब रिलीज होगी 'रामायण'

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी (Sai Pallavi) और सनी देओल भी नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण का पहला पार्ट साल 2026 के नवंबर महीने में रिलीज होने वाला है। तो वहीं फिल्म का दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर रिलीज हो सकता है। फिल्म रामायण में सनी देओल के छोटे रोल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article