बॉलीवुड

'Ramayana' में राम की भूमिका निभाने पर Ranbir Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'अभी तक फाइनल नहीं...'

Ranbir Kapoor on Ramayana: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'रामायण' को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता ने बताया कि फिल्म पर काम चल रहा है लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं है।

Image

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor on Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में पहली बार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगे। 'एनिमल' के अलावा रणबीर कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा।

रणबीर कपूर ने अपकमिंग फिल्म 'रामायण' करने को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि रामायण सच में एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में काफी काम होना बाकि हैं। अभी इस फिल्म के लिए कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मुझे आशा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मैंने कई सब्जेक्ट्स के बारे में सुना है लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।

'रामायण' के साथ-साथ रणबीर कपूर ने लीजेंडरी सिंगर को-स्टार किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर भी रिएक्शन दिया। अभिनेता ने कहा कि अनुराग बसु लंबे समय से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इस महीने के अंत में मैं इस स्क्रिप्ट को सुनूंगा।

बता दें रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर-रश्मिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article