बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग में आधी से ज्यादा इंडस्ट्री है। नहीं-नहीं हम ऐसा नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद फिल्म के एक्टर सौरभ शुक्ला ने ये खुलासा किया है कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म में इंडस्ट्री के कई सारे एक्टर्स दिखाई देंगे और इस लिस्ट में अब दो लोगों का नाम और जुड़ गया है। ये दोनों कलाकार जल्द ही शाहरुख खान के साथ एक बड़ा सॉन्ग शूट करेंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि ये दोनों कलाकार कौन हैं तो बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान के करीबी दोस्त अरशद वारसी और करीना कपूर खान हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor का सच दिखाएंगे Kartik Aaryan
Kareena Kapoor Khan-Arshad Warsi शुरू करेंगे King की शूटिंग
वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान अपकमिंग मूवी किंग के लिए एक स्पेशल सॉन्ग शूट कर रहे हैं। ये गाना ओम शांति ओम के गाने दीवानगी-दीवानगी जैसा होगा, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे कलाकार दिखाई देंगे। इसी गाने के लिए करीना कपूर खान और अरशद वारसी भी शूट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस गाने की कोरियोग्राफी शाहरुख खान की दोस्त वैभवी मर्चेंट करेंगी। सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया है, "शाहरुख खान, अरशद वारसी और करीना कपूर खान स्पेशल गाने के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस गाने में कई और भी एक्टर्स दिखाई देंगे, जिन सभी को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana में दिखेंगी भगवान हनुमान की 1st झलक, झूम उठेंगे Sunny Deol के फैंस
Suhana Khan का लॉन्चिंग पैड है King मूवी
भले ही फिल्म किंग इन दिनों शाहरुख खान की वजह से चर्चा में हो लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इसमें सुहाना खान सरप्राइज पैकेज होंगी। शाहरुख खान किंग से अपनी बेटी सुहाना खान को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का रोल प्ले करेंगे, जिसके लिए उन्होंने खास लुक रखा है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की किंग क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी।
