Ramayana FIRST Review Out: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज से पहले लॉस एंजिल्स में इसका प्रीमियर होस्ट किया गया। इस प्रीमियर के दौरान रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी समेत कई सितारे मौजूद रहे। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद अब सोशल मीडिया पर इसके शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है और यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana LA Premiere: लॉस एंजिल्स में रणबीर कपूर-यश का दिखा शानदार अंदाज, Sai Pallavi की सादगी फिदा हुए फैन्स)
'रामायण' में छा गए रणबीर कपूर-यश
लॉस एंजिल्स के डेविड गेफेन थिएटर में होस्ट की गई 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद इंटरनेट पर इस मूवी को लेकर रिएक्शंस सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर Rama's Screen ने फिल्म को लेकर, 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड एक शानदार सिनेमाई एक्सपीरियंस है। इस मूवी का म्यूजिक, एक्शन और विजुअल्स बेहद शानदार हैं। रणबीर कपूर बेहद प्रभावशाली नजर आए जबकि यश ने भी प्रभावित किया।' उन्होंने फिल्म को इस साल के सबसे शानदार और दर्शकों को कहानी में डुबो देने वाले सिनेमाई अनुभवों में से एक बताया।

Ramayana first review from LA premiere
वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'राजकुमार राम (रणबीर कपूर) का किरदार निभाने वाले अभिनेता में वाकई जबरदस्त हुनर है, देखकर आंखें भर आईं! एक ऐसा अनुभव जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। शुक्रवार को पूरी रामायण का रिव्यू आएगा।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King: शाहरुख खान-करीना कपूर का होगा धमाकेदार डांस नंबर, दिखेगी 'Chammak Challo' वाली एनर्जी)

Ramayana reaction
रामायण को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दोनों भागों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इनके अलावा 'रामायण' में अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और फैसल मलिक जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
