बॉलीवुड

Adipurush: आग बबूला हुईं Ramayan की 'माता सीता', दीपिका चिखलिया ने कहा- 'रामायण पैसों के लिए मत बनाओ..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 21, 2023, 11:46 AM IST

Dipika Chikhlia on Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष को लेकर मचा बवाल अब खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है, अब रामानंद सागर के सीरियल रामायण में माता सीता की भुमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने भी आदिपुरुष के मेकर्स पर तंज कसा है।

Image

Adipurush Controversy: Dipika Chikhlia on Adipurush

Adipurush Controversy: ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष (Adipurush) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में कई ऐसे सीन और डायलॉग ऐसे हैं, जिन्हें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी आदिपुरुष की आगे रामानंद सागर के सीरियल रामायण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है। दीपिका ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी तक आदिपुरुष नहीं देखी है, इसलिए वह फिल्म को लेकर कोई निगेटिव कमेंट नहीं करना चाहती हैं, हालांकि वह रामायण को पैंसो के लिए बनाने की नीयत पर भड़क गई हैं। आइए दीपिका के बयान पर एक नजर डालते हैं।

'रामायण को पैंसो के लिए मत बनाओ'

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए दीपिका ने कहा, 'मुझे कई लोगों के कॉल आ रहे हैं कि मैम आप आदिपुरुष के लिए क्या कहना चाहती हैं, प्लीज कोई रिएक्शन दीजिए, लेकिन जब तक मैं खुद वो फिल्म नहीं देख लेती, तब तक मेरा किसी भी प्रकार से कमेंट करना सही नहीं होगा।' इसके साथ ही दीपिका ने आगे कहा, 'हर साल दो साल में या तो टीवी पर या फिर सिनेमाघरों पर रामायण की कहनी अपने अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की जा रही है, पैसे कमाने के लिए। हमें ये समझना होगा कि रामायण से काफी चीजें सीधी और सिखाई जा सकती हैं, इसे पैसे कमाने के जरिए की तरह नहीं सोचना चाहिए'

अरुण गोविल में भी जताई थी आपत्ति

दीपिका ने पहले रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी आदिपुरुष को लेकर आपत्ति जताई थी, उन्होंने फिल्म की तुलना एक हॉलीवुड की कार्टून मूवी के साथ कर दी थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article