बॉलीवुड

Karan Deol-Drishya Acharya पर सौतेली बुआ ईशा देओल ने बरसाया प्यार, शादी से गायब रहकर भी दी बधाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 21, 2023, 10:19 AM IST

Karan Deol-Drishya Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपने गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी कर ली है। इस बीच धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का परिवार शादी में नजर नहीं आया है। अब ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर करण और दृशा को शादी की बधाई दी है।

Image

Hema Malini daughter Esha Deol wishes Karan deol and Drisha Acharya

Karan Deol-Drishya Acharya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल ने अपने गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी कर ली है। इस बीच धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का परिवार शादी में नजर नहीं आया है। अब ईशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर करण और दृशा को शादी की बधाई दी है। करण और दृशा आचार्य ने 17 जून 2023 को शादी कर ली है। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही नजर आए हैं। जिसके बाद 18 जून को बॉलीवुड सितारों और दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की गई थी, जिसमें आमिर खान-सलमान खान से लेकर कई बड़े सितारे नजर आए थे। अपने पोते की शादी में धर्मेंद्र तो नजर आए हैं, हालांकि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का परिवार शादी से दूर रहा है। अब करण की शादी के बाद हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने उन्हें शादी की बधाई दी है। आइए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

ईशा देओल ने दी करण-दृशा को शादी की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर करण और दृशा के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की है। इस स्टोरी में ईशा ने लिखा, 'करण और शादी को शादी की बहुत सारी बधाई, आप हमेशा एक साथ रहो और खुश रहो। बहुत सारा प्यार।' ईशा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स का मानना है कि देओल परिवार में आपसी रिश्ते ही सही नहीं हैं। क्योंकि हेमा मालिनी का परिवार शादी में नजर नहीं आया है।

पहली पत्नी के साथ नजर आए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र अपने पोते करण को शादी के मौके पर पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ मिलकर आशिर्वाद दे रहे हैं। इस बीच एक ही फोटो में धर्मेंद्र, प्रकाश कौर एक साथ मिलकर करण और दृशा को आशिर्वाद दे रहे हैं। इसके साथ ही करण ने कई और फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें सनी पाजी अपनी पत्नी के साथ मिलकर आशिर्वाद दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article