बॉलीवुड

जल्द पिता बनने वाले हैं RRR स्टार Ram Charan, पत्नी उपासना को लेकर पहुंचे अस्पताल, देखें VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 20, 2023, 08:01 AM IST

Ram Charan and Upasana Pregnancy: सुपरस्टार राम चरण के घर अब जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला अब किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल पहुंचते नजर आ रहे हैं।

Image

Ram Charan and Upasana Baby

Ram Charan and Upasana Pregnancy: सुपरस्टार राम चरण के घर अब जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला अब किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं। इस समय परिवार काफी बेसब्री से नए मेहमान का इंतजार कर रहा है। कुछ महीने पहले ही रामचरण और उनकी पत्नी ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। जिसके बाद से ही दोनों का बेबी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब बच्चे को लेकर फैंस और परिवार का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि राम चरण अपनी पत्नी उपासना को लेकर अब अस्पताल पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

अस्पताल पहुंचे रामचरण और उपासना

उपासना कोनिडेला और राम चरण अपोलो अस्पताल पहुंच गए हैं। उपासना वहां वाइस चेयरपर्सन हैं। इस बीच अस्पताल जाते हुए उपासना को कैजुअल कपड़ों में स्पॉट किया गया है। उपासना के साथ राम चरण भी थे। वह फुल हीरो अवतार में चेक शर्ट और पैंट पहने दिखे हैं। सिर्फ उपासना और राम चरण ही नहीं कई परिवार के लोग भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों का बेबी अब जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है।

बता दें कि उपासना ने कुछ समय पहले खुलासा किया था, कि शादि के बाद उन दोनों पर ही बच्चा करने का काफी प्रेशर था। हालांकि राम चरण और उपासना ने यह तय किया था कि जब तक वह दोनों फाइनेंशियली स्ट्रांग नहीं हो जाते तब तक बच्चा पैदा करने के बारे में नहीं सोचेंगे। अब जिंदगी के इस नए सफर के लिए दोनों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article