Rashmika Mandanna Latest News: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोप है कि इस धोखाधड़ी को उनके मैनेजर ने अंजाम दिया है, जो कि लंबे समय (करिअर की शुरुआत से) से उनके साथ जुड़ा था। चीटिंग से जुड़े इस पूरे केस का खुलासा तब हुआ, जब रश्मिका ने अपने मैनेजर की सेवाएं खत्म कर दीं।
सूत्रों की मानें तो मंदाना इस इस मामले को लेकर बखेड़ा नहीं खड़ा करना चाहती हैं, लिहाजा उन्होंने इसे अपने स्तर पर ही इसे हैंडल किया और मैनेजर के काम से हटा दिया। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की गई है।
वैसे, 80 लाख रुपए की कथित ठगी के बाद भी वह बेहद पेशेवर नजर आईं और फिलहाल अपने काम से प्रोजेक्ट्स (संदीप रेड्डी वांगा की "एनिमल") में बिजी हैं। "डियर कॉमरेड" और "गीता गोविंदम" फेम एक्ट्रेस इस फिल्म में रणबीर कूपर व बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और फैंस इसमें मंदाना को देखने को लेकर खासा बेताब हैं।
वह इसके अलावा पुष्पाः दि रूल में भी व्यस्त हैं, जो कि पुष्पा का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। रश्मिका ने इस फिल्म में श्रीवल्ली को किरदार निभाया था। असल में यह फिल्म तेलुगू में शूट की गई थी और बाद में उसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया था।
