बॉलीवुड

Pre Oscars इवेंट से पहले प्रियंका चोपड़ा से मिलने घर पहुंचे राम चरण और उपासना, देखें Photos

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 05:11 PM IST

प्री ऑस्कर इवेंट से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने घर पर डिनर पार्टी रखी। इस पार्टी में राम चरण (Ram Charan), उपासना समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। प्री ऑस्कर इवेंट में जंजीर स्टार्स ने साथ फोटो में खिंचवाईं। प्रियंका और राम चरण की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image

priyanka chopra and ram charan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने घर पर प्री- ऑस्कर इवेंट (Pre Oscar Event) से पहले पार्टी रखी थी। इस पार्टी में प्रीति जिंटा, जैकलीन फर्नांडिस, जूनियर एनटीआर, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। प्रियंका और राम चरण (Ram Charan) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना अपने फर्स्ट बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री ऑक्सर इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। प्री ऑस्कर पार्टी से पहले ही राम चरण और उपासना प्रियंका चोपड़ा से मिले।

इन फोटो में प्रियंका की मॉम के साथ- साथ उनके सास- ससुर भी नजर आ रहे हैं। राम चरण और उपासना कैजुअल आउटफिट में नजर आए। डिनर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही है। इसके बाद प्री ऑस्कर इवेंट में भी राम चरण और प्रियंका ने साथ में फोटो खींचवाईं। उनके साथ एक्ट्रेस की पत्नी उपासना भी मौजूद थीं।

राम चरण की पत्नी ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा संग फोटो

प्री ऑस्कर इवेंट में राम चरण ऑल ब्लैक लुक नजर आए। इस आउटफिट में वो काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी उपासना प्रिटेंड आउटफिट में दिखाई दी। उपासना प्रिटेंड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उपासना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। लंबे समय बाद प्रियंका और राम चरण साथ में नजर आए। दोनों ने साथ में फिल्म जंजीर में काम किया था। प्रियंका और राम चरण की जंजीर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

ऑस्कर 2023 के लिए राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू- नाटू को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है। उम्मीद की जा रही थी स्टेज पर राम चरण और एनटीआर नाटू नाटू पर परफॉर्म करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होगा। ऑस्कर 2023 में फिल्म RRR का गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article