Rakhi Sawant Slams sheryln Chopra: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और शर्लिन चोपड़ा (Sheryln Chopra) के बीच की जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों ने एक- दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को चर्बी की दुकान कहा था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने राखी पर कई आरोप लगाए थे। अब इस मामले में राखी सावंत ने शर्लिन पर पलटवार किया है। राखी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में राखी कहती हैं कि शर्लिन पॉर्न टाइप अपने अश्लील वीडियो बनाती है। वो हमेशा पॉवरफुल नेता, मंत्री, एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को फंसाती है और बाद में उन्हें वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करती हैं।
राखी ने शर्लिन पर लगाए गंभीर आरोप
राखी ने मीडिया के सामने कहा कि शर्लिन चोपड़ा पोर्न स्टार है। वो जानती हैं कैसे लोगों को फंसाकर उनसे पैसे लेने है। उन्होंने कहा शर्लिना का अलीबाग में एक सेक्स रैकेट भी है। उसने अपनी बॉडी की कई सर्जरी करवाई हुई है। एक्ट्रेस ने कहा, मेरे पास बहुत काम है। मैं लगातार शूटिंग कर रही हूं। शर्लिन की तरह फ्री नहीं हूं। उसका तो यही काम है लोगों को ब्लैकमेल करने का, पैसे मांगने का। अगर कोई पैसे देने से मना कर देता है तो पुलिस में जाने की धमकी देती है।
इससे पहले शर्लिन ने राखी की बॉडी शेमिंग करते हुए कहा था कि उन्हें जिम जाने की जरूरत है। शर्लिन ने आगे कहा था कि राखी के बॉयफ्रेंड और पति सब टाइमपास है। वो मेहनत करने में विश्वास नहीं रखती हैं। शर्लिन ने कहा था कि अगर राखी में हिम्मत है तो मीडिया के सामने उनके सामने खड़े होकर दिखाए। दोनों के बीच का झगड़ा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। शर्लिन ने इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। एक्ट्रेस ने मांग रखी थी कि साजिद को शो से बाहर निकाल देना चाहिए।
