John Abraham New Movie Title: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्मों के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच जॉन अब्राहम की एक अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जॉन अब्राहम और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म का नाम सामने आ गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। तो चलिए जानते हैं रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म का क्या नाम होने वाला है।
ये होगा जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म का नाम
एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह एक्टर की एक अपकमिंग फिल्म है, जो वो रोहित शेट्टी के साथ लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम की इस फिल्म के टाइटल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म का नाम ‘मारिया आईपीएस’ हो सकता है। रोहित, जॉन अब्राहम और पूरी टीम को यह नाम बहुत अच्छा लगा। फिल्म असली पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की जिंदगी पर बेस्ड है, इसलिए नाम बिल्कुल सही लगता है। साथ ही नाम में कमर्शियल फील भी है, जो दर्शकों को सही मैसेज देगा। टीम ने कई दूसरे नामों पर भी सोचा, लेकिन ज्यादातर संभावना है कि फिल्म का नाम ‘मारिया आईपीएस’ ही रहेगा। एक महीने में फाइनल फैसला लिया जाएगा। उसके बाद मेकर्स ऑफिशियल तौर पर नाम और रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। रोहित शेट्टी इस बार एक नया कमर्शियल स्टाइल ला रहे हैं, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। जॉन अब्राहम ने भी कमाल की एक्टिंग की है। फिल्म की शूटिंग ज्यादातर मुंबई के असली लोकेशन्स पर हुई है, खासकर साउथ और सेंट्रल मुंबई में। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कौन है राकेश मारिया?
फिल्म की कहानी मुंबई के एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जिन्होंने शहर की पूरी तस्वीर बदलकर रख दी। कई साल पहले मुंबई में अंडरवर्ल्ड का डर इतना फैला हुआ था कि खून-खराबा आम बात हो गया था। बॉलीवुड भी उसी माफिया की धमक में जी रहा था। फिर राकेश मारिया नाम के एक आईपीएस अधिकारी ने कमान संभाली। उन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों की जांच की, 26/11 हमलों की साजिश सुलझाई और अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया। उनकी मेहनत और बहादुरी की वजह से मुंबई में अपराध पर लगाम लगी। आज उन्हें महाराष्ट्र का 'सुपरकॉप' कहा जाता है।
