John Abraham Look As Rakesh Maria Viral From Rohit Shetty Movie: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर हमेशा ही तूफान मचाई है। रोहित शेट्टी को उनकी कॉप एक्शन थ्रिलर मूवीज के लिए खूब जाना जाता है। पखास बात तो यह है कि रोहित शेट्टी एक बार फिर से अपनी कॉप सीरीज के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने वाले हैं। इस बार रोहित शेट्टी मुंबई के पुलिस कमिशनर राकेश मारिया पर फिल्म बना रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई दे सकते हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देख कहा जा सकता है कि जॉन अब्राहम ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग मूवी के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की पुलिस कमिशनर राकेश मारिया पर आधारित बायोपिक के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। इस फिल्म के जरिए जॉन अब्राहम (John Abraham) और रोहित शेट्टी पहली बार साथ आए हैं। दूसरी ओर जॉन अब्राहम की पुलिस वर्दी में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख अटकलें लग रही हैं कि ये राकेश मारिया की बायोपिक से जुड़ी हैं। फोटोज में जॉन अब्राहम का अंदाज देखने लायक रहा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग मुंबई सेंट्रल पर हो रही है।
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की राकेश मारिया पर आधारित बायोपिक की ज्यादातर शूटिंग साउथ मुंबई में हो रही है। इतना ही नहीं, बायोपिक के लिए मेकर्स ने एलोरा स्टूडियो में एक पुलिस स्टेशन भी बनाया है, जिससे वह मूवी में और भी जान डाल सकें। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक रोहित शेट्टी या जॉन अब्राहम की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि रोहित शेट्टी ने इससे पहले भी कई कॉप सीरीज से बड़े पर्दे पर धूम मचाया था।
