Rakesh Bedi 1 Crore Rupees Bonus News: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने गदर काट रखा है। फिल्म धुरंधर 2 रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म ने इंडिया में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बीच एक खबर सामने आई थी कि फिल्म धुरंधर 2 के धमाल मचाने के बाद राकेश बेदी (Rakesh Bedi) को बोनस दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी। लेकिन अब इस खबर का सच सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या था। (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता के बाद Rakesh Bedi की हुई बल्ले-बल्ले, निर्माताओं ने दिया इतने करोड़ बोनस)
राकेश बेदी को नहीं मिला बोनस
एक्टर राकेश बेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह राकेश बेदी से जुड़ी एक खबर है जो कुछ दिनों से वायरल हो रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 में कमाल की एक्टिंग करने पर राकेश बेदी को मेकर्स ने 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया है। लेकिन इन सब के बीच अब राकेश बेदी के मैनेजर का इंटरव्यू सामने आया है। News18 की खबर के अनुसार इस इंटरव्यू के दौरान मैनेजर ने इस खबर को फर्जी बताया है। (ये भी पढ़ें: Exclusive: धुरंधर 3 बनाने की सोच रहे हैं Aditya Dhar? राकेश बेदी ने दिया अपडेट)
दानिश पंडोर ने कही ये बात
खबर के अनुसार राकेश बेदी के धुरंधर 2 के सह-कलाकार दानिश पंडोर ने भी इन खबरों को खारिज करते हुए एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया, 'मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मुझे इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है। कुछ लोगों ने मुझे भी यह खबर भेजी थी। राकेश सर के बारे में कुछ पोस्ट थी, लेकिन मुझे इसके बारे में कुछ भी पता नहीं है।'

राकेश बेदी से जुड़ी ये खबर निकली फर्जी (Image Source: Dhurandhar 2)
इस रोल में नजर आए थे राकेश बेदी
एक्टर राकेश बेदी ने फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में जमील जमाली का रोल निभाया था। राकेश बेदी के इस रोल को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में राकेश बेदी के साथ-साथ रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आए थे।
