Rakesh Bedi Get Bonus From Dhurandhar Producers: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (2025) और 'धुरंधर द रिवेंज' (2026) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस फ्रेंचाइजी को देखने के लिए दर्शकों के अंदर बड़ा क्रेज नजर आया। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से जयादा का कलेक्शन किया है। इस मूवी में राकेश बेदी द्वारा निभाये गए जमील जमाली के किरदार की भी खूब चर्चा हुई है। अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और शानदार काम के लिए राकेश बेदी निर्माताओं की ओर से बोनस मिला है।
राकेश बेदी को मिला बोनस
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म के निर्माता राकेश बेदी की परफ़ॉर्मेंस और उनके किरदार को मिले प्यार से इतने बहुत प्रभावित हुए हैं। निर्माताओं ने खुशी जाहिर करते हुए राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया है। राकेश बेदी द्वारा बोले गए डायलॉग्स लोगों की जुबान पर है। (इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और यश की 'रामायण' का इंग्लिश वर्जन इस दिन होगा रिलीज !! सामने आई तारीख)

Ranveer Singh
पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार राकेश बेदी को 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने किरदार के लिए 50 लाख रुपये फीस मिली थी। दूसरे पार्ट के रिलीज होने के बाद मिली सफलता के बाद आदित्य धर और निर्माताओं ने राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये का चेक मिला है। यह रुपये राकेश बेदी को दोगुना है। (इसे भी पढ़ें: गोविंदा-सलमान खान से बार-बार तुलना होना Varun Dhawan को नहीं है पसंद, पिता डेविड ने किया खुलासा)
1200 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'धुरंधर 2'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने अहम रोल अदा किया है। इस मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे है। यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने बुधवार के दिन भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है।
