बॉलीवुड

सलमान के सपोर्ट के बाद सौरभ द्विवेदी का स्टैंड लेने पर ट्रोल हुए Rajpal Yadav, वीडियो देख भड़क उठे भाईजान के फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2026, 04:05 PM IST

सलमान खान (Salman Khan) ने राजपाल यादव के 9 करोड़ के कर्ज के मामले में उनका साथ दिया था। लेकिन अब एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने हाल ही में ने सौरभ द्विवेदी के लिए एक ऐसा स्टैंड लिया है।

Image

राजपाल यादव ने किया पत्रकार का समर्थन Pic Credit: IMDb

Rajpal Yadav New Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी फिल्मों से से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह सोशल मीडिया पर हल रहा एक मुद्दा है। हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने राजपाल यादव के 9 करोड़ के कर्ज के मामले में उनका साथ दिया था। लेकिन अब राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) के लिए एक ऐसा स्टैंड लिया है जिस पर इंटरनेट ने उन्हें खूब ट्रोल किया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। जिसको लेकर इतना विवाद हो रहा है। (ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान)

Rajpal Yadav New Video

राजपाल यादव ने किया पत्रकार का समर्थन Pic Credit: Salman

राजपाल यादव ने कही ये बात

एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह राजपाल यादव का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो हैं। कुछ समय पहले राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड शो के दौरान जो विवादित सेगमेंट हुआ था, वो उन्होंने, जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी ने मिलकर प्लान किया था। राजपाल ने उन्हें अपना 'छोटा भाई' बताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनका सम्मान करते रहे हैं और सौरभ द्विवेदी ने तो ऑडिटोरियम में बैठे सभी लोगों से खड़े होकर उनका तालियों से स्वागत करने को कहा था। राजपाल ने सोशल मीडिया पर सबसे अनुरोध किया कि वो सौरभ द्विवेदी या किसी और को ट्रोल न करें। राजपाल यादव ने 'सौरभ द्विवेदी का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है। मैं सौरभ से प्यार करता हूं, मैं जाकिर से प्यार करता हूं, मैं आप सब से प्यार करता हूं। मैं यहां आप लोगों की वजह से हूं। थैंक यू।' आपको बता दें राजपाल यादव का ये वीडियो तब आया है जब सलमान खान ने एक्टर का सपोर्ट किया था। राजपाल यादव को इस वीडियो के चलते खूब ट्रोल किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें:Salman Khan ने अपने 'सुख' संग बिताए सुकून भरे पल, सुबह के 4 बजे फैंस को दिखाया चांद सा चेहरा)

सलमान खान ने किया था सपोर्ट

सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम अच्छे से जानते हो और एक वैल्यू लेकर आते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा। हकीकत यही है।और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।'

क्या था पूरा मामला

अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में एक अवॉर्ड शो में गए थे। मुंबई में आयोजित इस अवॉर्ड शो में स्टेज पर सीनियर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी, जो जाकिर खान के साथ होस्टिंग कर रहे थे, ने राजपाल यादव के फाइनेंशियल केस का जिक्र करते हुए एक टिप्पणी की। सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव से कहा था कि डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो लेकिन आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article