Rajat Bedi Repalce Vikrant Massey in Don 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों अपनी अपमकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म डॉन 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। साल 2025 में फिल्म डॉन 3 से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, इसके बाद से स्टार्स की एंट्री को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही हैं। इन सब के बीच अब एक नए स्टार की फिल्म में एंट्री को लेकर खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में किस स्टार की एंट्री होने वाली है।
रजत बेदी की होगी 'डॉन 3' में एंट्री
फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ में कास्टिंग बदलाव का सिलसिला जारी है और फिल्म फिर से सुर्खियों में आ गई है। पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बाहर होने की खबरें आईं, फिर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने भी फिल्म छोड़ दी। अब एक नया नाम सामने आया है। HTCity की खबर के मुताबिक, फरहान अख्तर एक अहम रोल के लिए एक्टर राजत बेदी (Rajat Bedi) पर विचार कर रहे हैं। राजत ने हाल ही में 2025 की वेब सीरीज ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक किया है। 51 साल के राजत बेदी से कथित तौर पर उस रोल के लिए बात चल रही है, जो पहले विक्रांत मैसी के लिए था। दोनों के बीच ऑफिशियल बात हो चुकी है और जनवरी के मीड में मुंबई के खार ऑफिस में मीटिंग प्लान है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
इस वजह से बाहर हुए विक्रांत मेसी
बॉलीवुड हंगामा की जुलाई 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रांत मैसी ने 'डॉन 3' क्रिएटिव वजहों से छोड़ी थी। इंडस्ट्री सूत्रों ने बताया कि उनके रोल में डेप्थ नहीं थी और इसमें फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत थी, जो उस समय विक्रांत की प्लानिंग से मैच नहीं कर रही थी। तो वहीं रणवीर सिंह की जगह फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एंट्री मानी जा रही थी, लेकिन इसको लेकर भी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
