Actors Perfect for Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' की सफल के बाद 'डॉन 3' को करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स के कुछ मतभेद होने के कारण रणवीर सिंह ने यह मूवी बीच में ही छोड़ दी है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है की 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की जगह अब ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 5 एक्टर्स एक बारे में बताने जा रहे हैं जो 'डॉन 3' के लिए रणवीर-ऋतिक से ज्यादा परफेक्ट हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
सैफ अली खान इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की जगह लेकर सैफ अली खान इस रोल को अच्छी तरह से निभा सकते हैं।
शाहिद कपूर ने भी अपने करियर में हर तरह के किरदार को निभाया है। ऐसे में 'डॉन 3' में शहीद कपूर को कास्ट करना कोई गलत फैसला नहीं होने वाला है।
'डॉन 3' में शाहरुख खान को रणवीर सिंह ने रिप्लेस किया था। मगर अब रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद मेकर्स एक बार फिर शाहरुख खान को इस मूवी में कास्ट करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्टिंग में दम होता है। 'धड़क 2' में सिद्धांत की परफॉर्मेंस दमदार थी। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह की जगह लेने के लिए वो एकदम परफेक्ट हैं।
'एनिमल' में रणबीर कपूर ने जो किरदार निभाया है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'डॉन 3' के लिए अभिनता को अप्रोच करना गलत साबित नहीं होगा।
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद मेकर्स ऋतिक रोशन को लेने का मन बना रहे हैं। हालांकि ऋतिक रोशन की एंट्री पर मेकर्स ने कोई पुष्टि नहीं की है।