बॉलीवुड

Raja Shivaji: 'मैं डर गई थी' संजय दत्त संग काम करने पर Dissha Pardeshi ने दिया रिएक्शन - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated May 11, 2026, 03:45 PM IST

Dissha Pardeshi on Working With Sanjay Dutt: दिशा परदेशी (Dissha Pardeshi) ने फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) में संजय दत्त (Sanjay Dutt) संग काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है। Zoom को इंटरव्यू में कहा कि...

Image

दिशा परदेशी ने संजय दत्त संग काम करने पर दिया रिएक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)

Dissha Pardeshi on Working With Sanjay Dutt: बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने रिलीज होने के बाद से धमाल मचा रखा है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई ने सबको हैरान कर रखा है। फिल्म राजा शिवाजी ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बीच फिल्म राजा शिवाजी में अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा परदेशी (Dissha Pardeshi) का एक इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने संजय दत्त (Sanjay Dutt) संग काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं दिशा परदेशी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Riteish Deshmukh की फिल्म, देखें आंकड़े)

दिशा परदेशी ने कही ये बात

फिल्म राजा शिवाजी की एक्ट्रेस दिशा परदेशी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह दिशा परदेशी का अभी हाल में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान दिशा परदेशी संजय दत्त संग काम करने पर कहा कि 'संजय दत्त के साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। वो बहुत शांत स्वभाव के इंसान हैं और सेट पर सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते थे। आते थे, शूट करते थे और फिर जाकर एक कोने में बैठ जाते थे। जब भी मेरी एक्टिंग में कोई सुधार की जरूरत होती थी, वो बड़े प्यार से समझाते थे कि बेटा, ऐसे नहीं करना है। सबसे बड़ी बात, वो खुद संजय दत्त हैं और उन्हें अफजल खान का किरदार निभाना था। जब मैंने उन्हें अफजल खान के कॉस्ट्यूम में देखा, तो मैं सच में डर गई थी।' दिशा ने आगे कहा, 'एक सीन में अफजल खान मेरे गाल को छूता है और फिर गला दबाता है। शूट के दौरान उन्होंने सच में मेरा गला दबाया था। लेकिन जैसे ही शॉट खत्म हुआ, उन्होंने तुरंत माफी मांगी। वो बहुत जेंटलमैन और बेहद विनम्र इंसान हैं।' (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: 50 करोड़ी बनी Riteish Deshmukh की फिल्म, यहां देखें टोटल कलेक्शन)

Dissha Pardeshi on Working With Sanjay Dutt

दिशा परदेशी ने संजय दत्त संग काम करने पर दिया रिएक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)

डेथ सीन पर दिया रिएक्शन

डेथ सीन के बारे में बात करते हुए दिशा ने कहा कि 'जब डायरेक्टर हेल्प करने वाला और समझदार हो, तो मुश्किल सीन करना आसान लगने लगता है। रितेश देशमुख के भरोसे ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। उस सीन में हमने न डुप्लीकेट का इस्तेमाल किया, न VFX और न ही AI का।' दिशा परदेशी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article