बॉलीवुड

Raid 2 Release Date: रेड 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, आयकर विभाग के अधिकारी बनकर अजय देवगन फिर मचाएंगे धमाल

Raid 2 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में सिंघम अगेन (Singham Again) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब एक्टर दोबारा शानदार तरीके से बॉक्स ऑफिस को हिलाने वाले हैं। हाल ही में रेड 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज हो रही है।

Image

Raid 2 Release Date

Raid 2 Release Date: अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में सिंघम अगेन (Singham Again) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अब एक्टर दोबारा बॉक्स ऑफिस में तहलका मचाने वाले हैं। अजय देवगन की जिन फिल्मों की चर्चा इन दिनों सबसे अधिक हो रही है उसमें रेड 2 (Raid 2) का नाम शामिल है। हाल ही में रेड 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज हो रही है।

अजय देवगन ने हाल में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें फिल्म रेड-2 (1 मई 2025) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन ने ट्विटर में लिखा- "रेड 2 फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी। आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू होता है। रेड 2 (1 मई 2025) को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

अजय देवगन निभाएंगे सच्चे आयकर अधिकारी का रोल

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 पहले 15 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे टाल दिया गया था। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर भी शामिल हैं। रेड 2 में अजय देवगन आईआरएस अमय पटनायक का रोल निभाने वाले हैं। बता दें रेड का पहला 2018 में रिलीज हुआ था। इस पार्ट में अजय देवगन के साथ-साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी 1980 के भारतीय राजस्व सेवा कार्यालय के तहत आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई आयकर छापेमारी से प्रेरित है। पिछले पार्ट के जैसे इस पार्ट में भी अजय देवगन सच्चे आयकर अधिकारी का रोल करने वाले हैं।

कितनी हुई थी रेड की कमाई

रेड मूवी 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 154.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब देखना होगा कि फैंस इस पार्ट को कितना प्यार देते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article