बॉलीवुड कलाकार जुनैद खान और अदाकारा तमन्ना भाटिया इन दिनों निर्माता एकता कपूर के बैनर में बनने वाली रागिनी 3 के लिए कमर कस रहे हैं। रागिनी एमएमएस सीरीज की तीसरी कड़ी में 3 गुना ज्यादा रोमांच होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मेकर्स इस दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहे हैं। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म रागिनी 3 में नरगिस फाखरी की भी एंट्री हो गई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रागिनी 3 में अदाकारा नरगिस फाखरी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। नरगिस को अक्सर दर्शकों ने ग्लैमरस किरदारों में देखा है। रागिनी 3 जैसी सुपरनैचुरल थ्रिलर में उनका एकदम अलग अवतार दिखाई देगा। (ये भी पढ़ें: Sarke Chunar Controversy: महिला आयोग के सामने नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा)
Ragini 3 में जान डालेंगी Nargis Fakhri
निर्माता एकता कपूर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म रागिनी 3 को डायरेक्टर शशांक घोष बनाएंगे। उन्होंने साल 2011 में आई रागिनी एमएमएस डायरेक्ट की थी, जो अब कल्ट बन चुकी है। इन दिनों शशांक घोष फिल्म के प्रोडक्शन में लगे हुए हैं। मेकर्स ने अब तक नरगिस फाखरी के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन IMDB पर मूवी की स्टारकास्ट में नरगिस के नाम का जुड़ना इस ओर इशारा देता है कि उनकी रागिनी 3 में एंट्री हो चुकी है। (ये भी पढ़ें: दिल्ली कॉन्सर्ट में विवादित गाना Volume 1 गाने के आरोप से Honey Singh ने किया इंकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा)

Nargis Fakhri in Ragini 3
साल 2011 में आई रागिनी एमएमएस बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट थी। अपने कॉन्सेप्ट के लिए पहचानी जाने वाली इस मूवी का जब दूसरा पार्ट आया तो दर्शकों ने उतना प्यार नहीं दिया। एकता कपूर ने दर्शकों से मिले इशारे को अच्छी तरह से समझा और तीसरे भाग के लिए ओरिजनल डायरेक्टर शशांक घोष को वापस लायी हैं। सुनने में आ रहा है कि शशांक घोष ने ओरिजनल फ्लेवर देने के लिए कई बडे़ कदम उठाए हैं, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। अगर नरगिस फाखरी रागिनी 3 में अपने किरदार को ढंग से निभाती हैं तो इंडस्ट्री में उनकी पहचान बदल सकती है।
