Toxic Cast Fees: साउथ फिल्मों के लोकप्रिय हीरो यश आज अपना 40वां जन्मदिन फैन्स के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। निर्माताओं ने यश के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कास्ट की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यश सहित बाकी एक्टर्स ने निर्माताओं से इस मूवी को करने के लिए कितने रुपये वसूले हैं।
तारा सुतारिया फिल्म 'टॉक्सिक' में रेबिका के रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी को करने के लिए निर्माताओं ने एक्ट्रेस को 1 करोड़ रुपये फीस दी है।
यश की 'टॉक्सिक' में सुदेव नायर को अहम भूमिका में देखा जाएगा। उन्हें इस मूवी को करने के लिए 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
नयनतारा को भी फिल्म 'टॉक्सिक' में गंगा के रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने नयनतारा को कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये सैलरी दी है।
कियारा आडवाणी को भी यश की 'टॉक्सिक' में अहम रोल में दिखा जाएगा। नदिया का रोल निभाने के लिए कियारा आडवाणी ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये फीस ली है।
'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी को एलिजाबेथ का किरदार निभाने का मौका मिला है। इस मूवी के लिए हुमा को कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में अपने रोल को निभाने के लिए यश ने निर्माताओं से कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये फीस ली है।
रुक्मिणी वसंत भी फिल्म 'टॉक्सिक' में मेलिसा के रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी को करने के लिए एक्ट्रेस ने कथित तौर पर 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं।