बॉलीवुड

Pushpa 2: Ajay Devgn या फिर खान सुपरस्टार्स में से कोई एक मारेगा Allu Arjun की मूवी में एंट्री!!

Pushpa 2 Movie Latest Update: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक मेगास्टार एंट्री मार सकता है। पुष्पा 2 के मेकर्स सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) के नामों पर विचार कर रहे हैं।

Image

Pushpa 2: Ajay Devgn या फिर खान सुपरस्टार्स में से कोई एक मारेगा Allu Arjun की मूवी में एंट्री!!

Pushpa 2 Movie Latest Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने साल 2021 में अपनी नई फिल्म पुष्पा रिलीज की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी। फिल्म पुष्पा ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए हिन्दी दर्शकों के बीच भी खास जगह बनाई थी। फिल्म पुष्पा की शानदार परफॉर्मेंस के बाद मेकर्स पुष्पा 2 में एक बड़े हिन्दी अभिनेता को साइन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) के मेकर्स अर्जुन कपूर को मूवी के लिए साइन कर सकते हैं लेकिन बाद में ये खबरें अफवाह साबित हुईं। इंडस्ट्री में फैली लेटेस्ट बज के अनुसार पुष्पा 2 के मेकर्स इन दिनों सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) में से किसी एक से कैमियो कराने का प्लान बना रहे हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स ट्रिपल आर के मेकर्स की तरह किसी एक बड़े अभिनेता से कैमियो कराना चाहते हैं ताकि उनकी मूवी को हिन्दी दर्शकों से ज्यादा बेहतर रिस्पांस मिले।

8 अप्रैल को रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का टीजर

बीते दिन साउथ इंडस्ट्री से सामने आई खबर में बताया गया कि पुष्पा 2 के मेकर्स अल्लू अर्जुन के बर्थडे के दिन मूवी का टीजर रिलीज करने की सोच रहे हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स अल्लू अर्जुन के बर्थडे को अच्छी तरह से भुनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि अगर अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज होगा तो दर्शकों में फिल्म को लेकर ज्यादा बेहतर बज पैदा होगा, जिसका फायदा उन्हें रिलीज के वक्त मिलेगा।

पुष्पा 2 को ग्रैंड तरीके से रिलीज करेंगे मेकर्स

पुष्पा 2 के मेकर्स अपनी मूवी को ग्रैंड तरीके से रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ट्रिपल आर और केजीएफ की कमाई देखकर पुष्पा 2 के मेकर्स को उम्मीद है कि उनकी मूवी भी बम्पर आंकड़े दर्ज कराएगी और कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डालेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article