बॉलीवुड

Project K: चोटिल Amitabh Bachchan ने किया ट्वीट, बोले 'आपकी दुआओं से धीरे-धीरे...'

Amitabh Bachchan shared health update: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) के सेट पर चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही उनके फैंस चिंतित थे कि उनकी हालत कैसी है। बिग बी ने ट्वीट करके फैंस को बताया है कि वो पहले से ठीक हैं और लगातार उनकी हालत सुधर रही है।

Image

Project K: चोटिल Amitabh Bachchan ने किया ट्वीट, बोले 'आपकी दुआओं से धीरे-धीरे...'

Amitabh Bachchan shared health update: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। अमिताभ बच्चन प्रोजेक्ट के (Project K) के लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे, जिसके दौरान उन्हें चोट लग गई थी। बिग बी को चोट लगने की वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो उठे थे। वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए बिग बी के लिए दुआएं मांग रहे थे और उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे थे। फैंस का ये प्यार रंग लाने लगा है और बिग बी की तबियत में सुधार होने लगा है। बिग बी ने खुद ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो पहले से बेहतर हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं आराम कर रहा हूं और आपकी दुआओं की वजह से बेहतर हो रहा हूं।' बिग बी के इस ट्वीट को देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस लगातार बिग बी के लिए दुआएं मांग रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

बता दें फिल्म प्रोजेक्ट के में बिग बी अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। यह एक फ्यूचरिस्टिक मूवी है, जिसमें प्रभास न्यूएज विष्णु का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। प्रभास और बिग बी के साथ इसमें दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से अभी तक किसी भी एक्टर के लुक सामने नहीं आए हैं। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स दर्शकों को जल्द ही चौंका सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article