बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas और बेटी संग मनाया वैलेंटाइन, शेयर की PICS

Priyanka Chopra celebrates Valentine's Day: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपना वैलेंटाइन्स-डे पति निक जोनस और बेटी के साथ मनाया है। देसी गर्ल की ये फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas और बेटी संग मनाया वैलेंटाइन, शेयर की PICS

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वैलेंटाइन्स-डे की पिक्स
  • देसी गर्ल ने पति और बेटी के साथ बिताया रोमांटिक वक्त
  • प्रियंका की वैलेंटाइन्स पिक्स हुईं वायरल

Priyanka Chopra celebrates Valentine's Day: बॉलीवुड फिल्म स्टार्स ने 14 फरवरी को अपने लव्ड वन्स के साथ वैलेंटाइन्स-डे सेलीब्रेट किया। स्टार्स ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी कि उनका वैलेंटाइन्स-डे कैसा रहा और उन्होंने क्या-क्या किया? बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उनका वैलेंटाइन्स-डे पति निकल जोन की बाहों में बीता। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति निक जोसन के साथ नजर आ रही हैं। निक और प्रियंका ने कुछ समय पहले लवमैरिज रचाई थी, जिस कारण इनका हर एक दिन वैलेंटाइन्स-डे जैसा ही होता है लेकिन फिर भी ये दोनों इस खास दिन को 14 फरवरी के दिन सेलीब्रेट करना नहीं भूलते हैं। देसी गर्ल द्वारा शेयर की गईं फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं, और वो उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

निकयंका ने बेटी मालती संग वैलेंटान्स-डे पर बिताया रोमांटिक समय

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुछ वक्त पहले ही एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बने हैं। वैलेंटाइन्स-डे के मौके पर निकयंका ने बेटी मालती के साथ खूब सारा वक्त बिताया। देसी गर्ल की दूसरी तस्वीर में मालती साफ-साफ देखी जा सकती है। देसी गर्ल की गोद में मालती वैलेंटाइन्स-डे का लुत्फ उठाती नजर आ रही है। फैंस को देसी गर्ल की ये प्यारी सी फोटो काफी पसंद आ रही है।

बॉलीवुड फिल्मों से गायब हुई देसी गर्ल

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया है, तब से ही वो बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। अब तो वक्त ऐसा आ चुका है कि लोगों ने मान लिया है कि वो बॉलीवुड में दोबारा नहीं लौटेंगी। हालांकि हम आपको बता दें कि देसी गर्ल लगातार अच्छी स्क्रिप्ट्स की तलाश में हैं। कुछ दिनों पहले वो भारत आई थीं, और कुछ डायरेक्टर्स से मुलाकात की थी। हालांकि उनकी बात किसी डायरेक्टर से नहीं बनी और वो यूं ही चली गईं। लोगों को उम्मीद है कि देसी गर्ल जल्द ही बॉलीवुड फिल्म साइन करेंगी और अपने फैंस का मनोरंजन करेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article