Priyanka Chopra on Being part of Krrish 4-Don 3: बॉलीवुड सिनेमा में अपनी सुपरहिट फिल्मों को फ्रेंचाइजी बनाने का एक चलन सा हो गया है। बीते कई दिनों से फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल फिल्म 'डॉन 3' और ऋतिक रोशन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'कृष 4' लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शक बेताब हैं। इसके साथ दोनों फिल्मों के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अब खुद 'डॉन 3' और 'कृष 4' का हिस्सा होने की खबरों पर खुलकर बात की और सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। (इसे भी पढ़ें: झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर, चंद सालों में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी)
'कृष 3' और 'डॉन 3' का हिस्सा होने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी
स्क्रीन रेंट से बात करते हुए जब प्रियंका चोपड़ा से 'डॉन 3' और 'कृष 4' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इनसे कनेक्ट हैं लेकिन कुछ भी कन्फर्म करने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा,'यह ऐसे किरदार हैं, जिन्हें वो हमेशा लाने के लिए तैयार रहेंगी लेकिन कहानी भी अच्छी होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं उनमें से किसी के बारे में बात कर सकती हूं या नहीं।' बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अभी यह खुद से यह कन्फर्म नहीं किया है कि इन दोनों फिल्मों में से किस नजर आएंगी। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर संग आलिया भट्ट ने मिलाया हाथ, इस एक्टर संग फर्स्ट टाइम बनेगी जोड़ी)

Priyanka Chopra's Varanasi
महेश बाबू संग 'वाराणसी' में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगी। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा को महेश बाबू के साथ स्क्रीन स्पेस करते हुए देखा जाएगा। 'वाराणसी' के साथ प्रियंका लगभग 6 सालों के बाद वापसी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की 'कृष 3' में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। इसके अलावा वो शाहरुख खान की 'डॉन 2' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
