बॉलीवुड

"आदित्य मिशन पर हैं..." धुरंधर 2 की तारीफ करती नहीं थक रही प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra on Dhurandhar 2: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर 2 देख ही ली है, जिसने पूरी दुनिया को दीवाना बनाया हुआ है। फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है।

Image

Image Source: TNN/Social Media

Priyanka Chopra on Dhurandhar 2: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी उन लोगों में शामिल हो गई हैं, जो डायरेक्टर आदित्य धर की फैन बन चुकी है। पूरी दुनिया की तरह बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी फिल्म धुरंधर 2 आखिरकार देख ही ली है और उन्हें ये मूवी काफी पसंद आई है। फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि आदित्य धर एक मिशन पर हैं और उनकी निगाहें हमेशा गोल पर ही रहती हैं। देसी गर्ल बहुत कम मूवीज की तारीफ करती हैं, जिस कारण उनका पोस्ट इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: "आप सभी धुरंधर हैं...", आदित्य धर-रणवीर सिंह को विक्की कौशल ने किया सलाम)

प्रियंका चोपड़ा ने धुरंधर 2 की तारीफ में क्या-क्या लिखा है

बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड में शिफ्ट हुई हैं, तब से वो काफी बिजी रहती हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसे बहुत ही कम मौके आए हैं, जब उन्होंने इतनी लम्बी कोई फिल्म देखी है। धुरंधर 2 की पूरी दुनिया दीवानी हो चुकी है, जिस कारण प्रियंका चोपड़ा ने वक्त निकालकर इसे देखा और अब वो धुरंधर 2 की तारीफ करती नहीं थक रही हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "बधाई हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आदित्य धर।" (इसे भी पढ़ें: मंगलवार को धुरंधर की धुआंधार कमाई जारी, 900 करोड़ी होने से चूकी? जानें कलेक्शन)

देसी गर्ल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "आदित्य आपका काम देखने के बाद ऐसा लगता है कि आप एक मिशन पर हो। धुरंधर हर तरीके से हमारे लिए एक खुलासा है कि मूवीज ऐसे भी बनाई जा सकती हैं। धन्यवाद इस तरह की एक कमाल की आर्टिस्टिक मूवी देने के लिए।"

Priyanka on Dhurandhar 2

Image Source: Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा से पहले शाहरुख खान, रजनीकांत, नागार्जुन और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं। इन सभी को आदित्य धर की ये मूवी पसंद आई है। शाहरुख खान ने तो धुरंधर 2 देखने के बाद ट्वीट में आदित्य धर के साथ काम करने तक की इच्छा जाहिर कर डाली थी, जिसके बाद फैंस इन दोनों को साथ लाने की कोशिशों में लग चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article